बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में गटका जहरीला पदार्थ, एसटीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गरमपानी खैरना में रहने वाले एक बुजुर्ग ने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालात बिगड़ने पर आनन-फानन में परिजनों ने उसे हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां रविवार को देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय मदन सिंह, गरमपानी खैरना निवासी ने बीते दिवस घर पर जहरीला पदार्थ गटक लिया था। जिसे परिजनों द्वारा यहां डा0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440