उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव, जानिए आपकी लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जायेंगे। 4 जून को वोटों की गिनती होगी। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में वोटिंग पश्चिमी हिस्से से शुरू होगी और पूर्वी इलाके में खत्म होगी।

इलेक्शन कमीशन के अनुसार पहला चरण 19 अप्रैल को होगा, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई, सातवां चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी।

-उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी के साथ जनसेवा में भी मिसाल बनी नैनीताल पुलिस, दो लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल फोन

-दूसरे चरण में 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

-तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। 7 मई को उत्तर प्रदेश में संभल, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, और बरेली लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण, सीएम धामी बोले- गौसंरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

-13 मई को चौथे चरण के लिए वोटिंग होगी। शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा सीट पर चौथे चरण में वोटिंग होगी।

-पांचवें चरण के लिए 20 मई को वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश की जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट पर 20 मई को वोटिंग होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440