कोरोना के खिलाफ जंग में विद्युत विभाग दे रहा है अपना योगदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छता कर्मियों की सेवा अमूल्य है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों का योगदान भी भुलाया नहीं जा सकता है। विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी अपना सहयोग लगभग डेढ़ माह से निरन्तर दे रहे हैं। वे विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर अपने कार्य के प्रति पूरी तन्मयता से लगे हैं। जिस कारण लोग घरों में ही रहे कर अपना ध्यान टीवी में समाचार, मनोरंजन व अन्य चीजों में लगाकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। जिससे जहां एक ओर लॉकडाउन के नियमों का अच्छी तरह पालन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में अपना पूरा योगदान दे पा रहे है।

महानगर में विद्युत व्यवस्था को लगातार सुचारू रखने में लगे विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से उनके व्यवस्था व कार्यों के बारे में समाचार सच के संपादक अजय चौहान एवं वरिष्ठ संवाददाता सुशील शर्मा ने उनसे बातचीत की। बातचीत के अशं-

कालाढूंगी चौराहा स्थित विद्युत वितरण उप खण्ड नगर के एसडीओ शशिकांत सिंह का कहना था कि बिजली सेवा महत्वपूर्ण सेवाओं में आती है। इसके तहत विभाग को पूरी तरह से ध्यान देना होता है। वर्तमान में लॉकडाउन के चलते महानगर की बिजली आपूर्ति सुचारू रहे, इसके लिये विभाग के अधिकारी व कर्मी पूरी लगन से लगे हुए है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते जहां विद्युत की आपूर्ति में कॉफी गिरावट आने के कारण बहुत ही कम विद्युत बाधित हो रही है। जहां कहीं आ रही छुट-पुट खराबी को यहां तैनात कर्मचारी व लाइनमैनों द्वारा दुरस्त करवा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मियों को कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

कर्मचारी महेश चन्द्र ने बताया कि विभाग द्वारा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पूरी सुविधा प्रदान की जा रही हैं। जिसमें उन्हें सेनिटाइजर, मास्क, गल्ब्ज आदि सुविधा दी गयी है। वर्तमान में विद्युत की छोटी-मोटी खराबी की सूचना मिलने पर तत्काल उसे सुधारा जा रहा है।

कर्मचारी धमेन्द्र शुक्ला का कहना है कि लॉकडाउन के चलते हमारी टीम विगत डेढ़ से विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने पूरी निष्ठा के साथ लगी है। उन्होंने बताया कि कार्य करते समय कोरोना वायरस बीमारी से बचाव का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप

कर्मचारी सुखदेव सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में जहां बाजार बंद है, जिस कारण ऊर्जा की खपत भी कम हो रही है। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति में बांधा कम आ रही है।

कर्मचारी अमित मण्डल ने बताया कि विभाग द्वारा हमें पूरी सुविधा दी जा रही है। लॉकडाउन के चलते विभाग द्वारा कोरोना से बचाव की किट भी उपलब्ध करवायी गयी है।

कर्मचारी रंजन मण्डल ने आपातकालीन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स श्रेणी में रखने पर शासन का आभार जताते हुए कहा कि सरकार हमारा पूरी तरह से ध्यान रख रही है।

कर्मी पप्पू गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा विभाग भी इस संक्रमण बीमारी से मुक्ति दिलाने के प्रयास में निरन्तर लगा है और विभाग के अधिकारी भी कर्मचारियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

शिकायत दर्ज कार्यालय में तैनात हेम सिंह बिष्ट कहना है कि वर्तमान में शिकायतें ना के बराबर आ रही है और आने वाली शिकायतों का तत्परता से समाधान करवा दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440