शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर धीरेन्द्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियो के सपने पूरे नहीं हो जाएंगे कांग्रेस चौन से नहीं बैठेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा काण्ड, मसूरी और खटीमा कांड के दोषियों को सजा ना मिलने पर दुख जताते हुए कहा कि सभी दल उन लोगों को सजा ना दिलाने में सम्मिलित रूप से दोषी हैं और इसके लिए विशेषज्ञ अधिवक्ताओं का एक दल बनाया जाना चाहिए। जिससे कि एक समयबद्ध कार्यक्रम के तहत न्यायालयों से दोषी लोगों को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के विकास को शहीदों के सपनों के अनुरूप ले जाने को प्रतिबद्ध है और जैसे ही राज्य में कांग्रेस की सरकार आएगी गैरसैंण को शहीदों के सपनों के अनुरूप स्थाई राजधानी बना दिया जाएगा। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों की मांग को पूर्णतरू जायज ठहराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनीष नागपाल, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली व महेश जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होगा चुनाव, 25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440