कर्मचारी पर लगाया लाखों रूपये की रकम लेकर फरार होने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकान पर कार्यरत कर्मचारी पर लाखों की रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए दुकान स्वामिनी ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन कोई कार्रवाई ना होती देख उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के मामले में अज्ञात निहंगों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

प्रिया गुप्ता निवासी मुनगली गार्डन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी साहूकारा लाईन में दुकान में कार्यरत हाथीखाना, धौलीरेंज लालकुआं निवासी अनोखे पुत्र रामकिशन कश्यप कार्य करता था। जिसे उन्होंने 8 जुलाई को 10 लाख रूपये दिये और बरेली निवासी अपनी बहन के यहां देने के लिए भेजा था। लेकिन अनोखे उक्त रकम को लेकर न तो बरेली पहुंचा और न ही वापस दुकान लौटा। इस मामले में उसने पूर्व में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होती देख पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा जिसपर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम: 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें IMD की चेतावनी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440