महिला के अनैतिक आरोप लगाने पर कर्मचारी ने खाया जहरीला पदार्थ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बेस अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। होश में आने पर उसने बताया कि एक महिला उन पर अनैतिक रूप से झूठे आरोप लगा रही है। उक्त मामले की पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेस अस्पताल के आवासीय परिसर में रहने वाले राहुल कुमार द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके पिताजी राम सिंह जो बेस अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं उन्होंने बीते दिवस विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन तुरन्त उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले गये जहां उपचार के बाद होश में आने पर उन्होंने बताया कि कमला लटवाल नामक महिला उन पर अनैतिक रूप से झूठे आरोप लगा रही है। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। राहुल ने आरोपित महिला के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की 13 बेटियों का होगा राजकीय सम्मान! वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के नामों का ऐलान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440