पदोन्नति की मांग को लेकर कर्मचारियों ने रखा उपवास

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। समय पर पदोन्नति का लाभ न मिलने से उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में तैनात इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हाईड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन ने इसके खिलाफ यूजेवीएनएल कार्यालय में उपवास रखकर विरोध जताया। यूनियन ने सुबह 10 से पांच बजे तक उपवास रखकर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर मांगे पूरी करने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक विरोध जारी रखा जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष केहर सिंह ने बताया कि जल विद्युत निगम में टेक्नीशियन ग्रेड टू पदों पर तैनातइलेक्ट्रिशियनों की पदोन्नति सालभर पहले होनी थी, लेकिन अब तक पदोन्नति के आदेश जारी नहीं हुए हैं। बताया कि जिन कर्मचारियों की भर्ती 2600 ग्रेड पे पर हुई, उन्हें वेतन 2400 ग्रेड पे के हिसाब से दिया जा रहा है। कर्मचारियों के प्रति निगम के इस अन्यायपूर्ण रवैये के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440