बैंकट हॉल संचालक कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें सुनिश्चित

खबर शेयर करें

मंडी चौकी प्रभारी ने बैंकट हॉल संचालकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। विवाह समारोहों में छोटी सी असावधानी कोरोना संक्रमण को फैला सकती है। इसलिए बैंकट हॉल संचालक कोविड-19 गाइड लाईन का पूर्णतया पालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही बैंकट हॉल में अन्य व्यवस्थाएं भी दुरूस्त रखें। यह निर्देश मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बैंक्वट हॉल संचालकों को बैठक में दिए।

उन्होंने बैंकट हॉल संचालकों से कहा कि विवाह-समारोहों में कोरोना संक्रमण के प्रति किसी भी प्रकार की असावधानी न बरती जाए। ऐसे आयोजनों में एक सख्श कई लोगों को कोरोना संक्रमित कर सकता है, लिहाजा संक्रमण से बचाव के लिए जारी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके अलावा बैंकट हॉलों में सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त रखा जाए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। अक्सर देखने में आता है कि विवाह-समारोहों में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे पार्क कर देते हैं, इससे जाम जैसी समस्या बनी रहती है। इस प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वाहनों को पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करवाना सुनिश्चित किया जाए। चौकी प्रभारी ने बैंकट हॉल संचालकों से यह भी कहा कि वह अपने कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। साथ ही दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। यदि पुलिस निरीक्षण में बैंकट हॉलों में किसी प्रकार की कमी पायी जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में चौकी पुलिस के साथ कई बैंकट हॉलों के संचालक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी वार्ड-9 का चुनाव रद्द: पार्षद का निर्वाचन अवैध घोषित, तीन माह में होंगे दोबारा चुनाव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440