सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने की सीएम धामी से भेंट, राज्य के मंदिरों को विश्व पटल पर लाने के लिये मांगा सहयोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सुप्रसिद्ध गायिका एवं पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती पौडवाल से राज्य के पारम्परिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों एवं स्थलों का विश्व पटल पर लाने तथा इनके व्यापक प्रचार में सहयोग की अपेक्षा की।

श्रीमती पौडवाल ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य में आयोजित होने वाले पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूप रेखा निर्धारण में अपना सहयोग देने की बात कही।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सुमित अदलखा, मनु गौड आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दिखी पहाड़ की संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर, ‘झोड़ा उत्सव’ में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा रंग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440