किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार रही सरकार : चौहान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को कृषि कानूनों के लाभ की भी विस्तार से जानकारी दी। विकासखंड विकासनगर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार किसानों को सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि की शुरुआत करके छोटे से छोटे किसान को मदद पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की दशा सुधारने व उनकी फसलों का सही मूल्य दिलाने के लिए हाल के दिनों में तीन कृषि कानून लाई है। जिनसे किसानों को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे किसान उनकी इस साजिश को समझ रहे हैं। कई किसान संगठन कृषि कानूनों के समर्थन में सामने आए हैं लेकिन अभी भी कुछ किसान धरना दे रहे हैं। धरनारत किसानों से सरकार निरंतर बात कर रही है। आने वाले समय में सरकार खेती-किसानी में और भी सुधार की योजनाएं लेकर आएगी, जिनका लाभ किसानों को मिल सकेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, खंड विकास अधिकारी अमर सिंह, एडीओ कृषि सुरेंद्र सिंह, कृषि अधिकारी आनंद कुमार, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, मुकेश शर्मा, फतेह आलिम, अरुण मित्तल, सतीश अग्रवाल, अखिल गोयल, किसान सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रिंकू आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440