अग्निपथ योजना के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज किसान संयुक्त मोर्चा ने गांधी पार्क से जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने इस योजना को युवाओं के लिए गलत बताया और इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियो ने डीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति एवं डीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों मे मुख्य रूप से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं कई संगठनों के संरक्षक एसएस पांगती, संयोजक सुरेन्द्र सिंह सजवाण, किसान सभा के राज्य महामंत्री गंगाधर नौटियाल, महिला मंच की संयोजक कमला पंत, अशोक शर्मा एटक महामंत्री, लेखराज सीटू जिला महामन्त्री, विजय भट्ट अध्यक्ष बीजीवीएस, ओमबीर सिंह गवर्नमेंट पैशनर्स, यशबीर आर्य जागरूक बनों, भूतपूर्व सैनिकों के महामंत्री पीसी थपलियाल, डा विजय शुक्ला सर्वाेदय मण्डल, बिजू नेगी, बीज बचाओ आन्दोलन, सुशील त्यागी संयुक्त नागरिक संगठन, रंजनीश जुयाल एडवोकेट, अनन्त आकाश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440