बेटी को बाइक से कालेज छोड़ने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटी गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक दुखद भरी खबर आ रही है। एक पिता अपने बेटी को बाइक से कालेज छोड़ने जाते समय उसकी सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। रुद्रपुर की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने बाइक पर जबरदस्त टक्कर मारने यह हादसा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी चौकी, दरम्वाल, रामपुर रोड निवासी 51 वर्षीय मान सिंह परगांई पुत्र मथुरा दत्त परगांई अपनी पुत्री को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। तभी पंचायत घर के पास रास्ते में रुद्रपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित गति से डंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह दोनों काफी दूर छिटकर गिर गये और बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन दोनों को 108 आपातकालीन सेवा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। इधर उनकी पुत्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर फिर गरजे सीएम धामी, बोले—सबूत दे कांग्रेस, FIR के बाद और गरमाई सियासत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440