पनियाली में बाघ का खौफः महिला की मौत पर सांसद अजय भट्ट सख्त, अफसरों को तुरंत एक्शन के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पनियाली में बाघ के हमले में श्रीमती कमला फ़र्त्याल की दुखद मृत्यु पर सांसद अजय भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घटना को अत्यंत गंभीर बताया।

सांसद ने मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल तथा वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में वन्यजीव हमलों की रोकथाम के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए जाएँ।

सांसद ने प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाने, पिंजरे लगाने और संभावित खतरे वाले स्थानों पर निगरानी मजबूत करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: चतुर्दशी का पार्वण श्राद्ध आज, जानें 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440