बॉलीवुड कलाकार आमिर खान ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
समाचार सच, देहरादून। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती दून में एक फिल्म शूटिंग के दौरान लंबे सफेद बाल और दाढ़ी में नजर आए। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में फिल्म का कुछ भाग रविवार को दून में फिल्माया गया। मिथुन दा के साथ उत्तराखंड के कलाकारों ने भी हुनर दिखाया। लाइन प्रोड्यूसर गौरव गौतम और पर्व बाली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दून में पूरी होने के बाद ऋषिकेश में कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। फिल्म में बॉलीवुड सितारों के साथ उत्तराखंड के कलाकारों को भी हुनर दिखाने का मौका मिला है। इससे उत्तराखंड में रोजगार भी बढ़ा है।
वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड कलाकार आमिर खान ने दून में सड़क पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। अपने निजी दौरे पर दून पहुंचे आमिर जाखन स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर रुके हैं। वह इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिल रहे हैं। आमिर के दून पहुंचने की खबर सुनते ही सड़क पर उनके प्रशासकों का जमावड़ा लग गया। दून पहुंचे आमिर खान ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के साथ जमकर सेल्फी भी ली। दून पहुंचने पर बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित ने रुद्राक्ष की माला भेंट कर आमिर का स्वागत किया। अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए उन्होंने एक बार फिर अपना लुक बदल लिया है। इस बार उन्होंने क्लीन शेव लुक अपनाया है। फिल्म में उनके कई लुक्स में से एक लुक ये भी होगा। इससे पहले फिल्म के निदेशक अद्वैत चौहान ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें आमिर बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक सरदार के रूप में नजर आए थे।
बच्चे आमिर को अपने साथ देखकर काफी खुश हुए और थोड़ी देर में अन्य लोग भी आमिर का ऑटोग्राफ लेने के लिए आने लगे। इसके बाद आमिर वहां से चले गए। उत्तराखंड में फिल्मों के लोकल लाइन प्रोडयूसर सुमित अदलखा ने आमिर से जाखन जाकर करीब आधा घंटे की मुलाकात की। इस बातचीत में उन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरती की तारीफ की। आमिर इससे पहले भी 2008 में मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस को लेक्चर देने आ चुके हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












