उत्तराखण्ड में यहां 100 साल पुराने लकड़ी के मकान और दुकान में लगी आग, भारी नुकसान का अनुमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां हर्षिल बाजार में बीते शुक्रवार देर रात विजय और हरीश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी के मकान और दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते-देखते मकान और दुकान को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया।

सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर सर्विस उत्तरकाशी और गंगोत्री से भी एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई।

आग से मकान और दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को नई उड़ान! 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की खास योजना
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440