दिवाली पर दून में 20 स्थानों पर तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दिवाली पर किसी भी हादसे से निपटने के लिए दमकल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। दिवाली के एक दिन बाद तक जिले के 20 स्थानों पर दमकल वाहन खड़े रहेंगे। इसके साथ ही आपातकाल के लिए 40 जगहों पर जल संस्थान के टैंकरों को तैनात किया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस खाती ने बताया कि दमकल विभाग ने शहर के सभी संस्थानों से सामंजस्य स्थापित कर लिया है। ओनएनजीसी, एफआरआई, ओएफबी आदि के भी वाटर टैंकर यानी अग्निशमन वाहन शहर और आसपास के इलाकों में तैनात रहेंगे। इनमें से आठ स्थान देहरादून शहर के हैं। जबकि, बाकी सेलाकुई, ऋषिकेश, विकासनगर आदि में तैनात किए जाएंगे। जल संस्थान से 40 स्थानों पर पानी के टैंकर खड़े रखने को कहा गया है। ताकि, आपातकाल में पानी लिया जा सके। सीएफओ खाती ने बताया कि जिलेभर में करीब 800 पटाखों की दुकानों को एनओसी दी गई है। लेकिन, सभी को इस शर्त के साथ कि वे बिक्री निर्धारित समय तक ही करेंगे। साथ ही अग्निशमन विभाग ने जनता से अपील की है कि वह शासन द्वारा निर्धारित समय में ही पटाखे जलाए। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा और सिविल डिफेंस के लोग भी विभिन्न स्थानों पर तैनात होंगे। दिलाराम बाजार, घंटाघर, प्रेमनगर, धर्मपुर, कोतवाली नगर, सहस्रधारा क्रॉसिंग, सहारनपुर चौक, पीपल मंडी मे फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी। ऋषिकेश में दो स्थानों लाजपतराय मार्ग तिराहा, मुखर्जी मार्ग, मसूरी में गांधी चौक व लंढोर चौक, सेलाकुई में मेन बाजार, सहसपुर व भाऊवाला, विकासनगर में हर्बटपुर, विकासनगर मुख्य बाजार, डाकपत्थर चौराहा, डोईवाला में मुख्य बाजार, त्यूनी बाजार में तीन फायर यूनिट तैनात की जाएंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440