हल्द्वानी में शार्ट सर्किट से सोफा-गद्दे की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट से एक सोफा-गद्दे की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कठघरिया के समीप स्थित एक सोफा-गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440