हल्द्वानी में शॉर्ट सर्किट के चलते शादी के घर में लगी भीषण आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी (Haldwani) से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां एक शादी के घर में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वही घटना में घायल हुए लोगो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नम्बर 18 लाल मस्जिद के सामने हसीन पुत्र शफीक अहमद की बहन शाज़िया खान की शादी होनी थी, जिसके चलते घर में शादी का माहौल बना था। बता दें कि शाज़िया खान की एक जनवरी को रुद्रपुर से बारात आनी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

लेकिन आज बुधवार को शादी के घर में शॉर्ट सर्किट (short circuit) के चलते भीषण आग (Fire) लग गई। जिसमें हसीन अहमद, सबा खान, अरबाज खा, अर्शी खान घायल हो गए, जिनके उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम में आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: पितृ पक्ष के दौरान इनमें से कोई जीव घर या आसपास दिखाई दे तो उसे भगाने के बजाय अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन कराएं

Fire broke out in marriage house due to short circuit in Haldwani

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440