हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में भड़की आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की डेस्क। हरिद्वार जिले के रुड़की में हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से ट्रक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित राजमहल होटल के समीप खड़े एक ट्रक पर अचानक हाईटेंशन बिजली की लाइन गिर गई, जिससे उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दमकल कर्मियों ने पाया कि ट्रक पर गिरी बिजली लाइन में अब भी करंट प्रवाहित हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम को तत्काल अवगत कराया गया और चेतक मोबाइल के माध्यम से बिजली विभाग को सूचना भेजकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

बिजली कटने के बाद दमकल कर्मियों ने होज पाइप के जरिए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर यूनिट के फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से ट्रक के डीजल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 को होगा व्रत, 23 को पारण के साथ ऐसे खोलेंगे व्रत

गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल संबंधित विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440