पहले की इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती, फिर दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां कोतवाली क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही एक छात्रा ने एक युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म के दौरान अश्लील तस्वीरें और वीडियों भी बनाए हैं। और विगत सात माह से उसको इस अश्लील वीडियों के सहारे दुष्कर्म कर रहा था।

पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए त्यूणी निवासी पीड़िता छात्रा ने बताया है कि वह विगत दो वर्षों से देहरादून कोतवाली क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही है। डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर राहुल शाह नाम के एक युवक से दोस्ती हो गयी। राहुल ने उसे झांसे में लेकर उसे उसकी निजी तस्वीरें भी शेयर करवां दी। उसके बाद उसने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवक से उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और अश्लील तस्वीरें व वीडियों भी बना डाली। पीड़िता छात्रा की तहरीर के आधार पर राहुल इन अश्लील वीडियों के सहारे 7 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता छात्रा का कहना है कि अब राहुल उसकी अश्लील फोटो व वीडियों उसके गांव के लोगों व दोस्तों को भेज रहा है और उसके परिजनों को धमकी भी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440