पहले नौकरी दी, फिर युवती को शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध, अब आरोपी मुकरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां रायपुर क्षेत्र में एक युवती को नौकरी में रखने के बाद शादी का झांसा देकर उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। बताया जाता है कि वर्तमान में पीड़िता ढाई महीने की गर्भवती है। अब आरोपी शादी से मुकर गया और गर्भपात का दबाव बनाया। 28 वर्षीय युवती की तहरीर पर शनिवार शाम को रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी। बताया कि उसने आशीष अरोड़ा निवासी जीटीएम द कैपिटल सोसाइटी के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय में बीते 19 अगस्त को नौकरी शुरू की। नौकरी के कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक होने वाला है। उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने आरोपी के शादी करने की बात अपने परिजनों को बता दी। कुछ समय बाद पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। दोनों में विवाद भी होने लगे। पीड़िता ने आरोपी के यहां नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह नौकरी पर जाने लगी।

हाल में पीड़िता को पता लगा कि वह ढाई महीने की गर्भवती है। उसने आरोपी से शादी करने को कहा। तब उसने गाली गलौच करते हुए गर्भपात का दबाव बनाया। एसओ कुंदन राम ने बताया कि आरोपी मूलरूप से हरियाणा का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440