किराना स्टोरों मे भी उपलब्ध होंगे पांच किलो के छोटे सिलेंडर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अब पांच किलो के छोटे सिलेंडर आइओसी के पेट्रोल पंप, इंडेन एलपीजी वितरक और किराना स्टोरों मे भी उपलब्ध होंगे। इस सिलेंडर को केवल पहचान पत्र दिखाकर लिया जा सकता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) ने अपने पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर को छोटू नाम से बाजार में उतारा है। देहरादून में एस्लेहॉल स्थित पेट्रोल पंप पर इसे लॉन्च किया गया। आइओसी के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर सुधीर कश्यप ने बताया कि यह वजन में भी हल्का, दामों में किफायती, लाने और ले जाने में भी सहज है। यदि उपभोक्ता को यह सिलेंडर चाहिए तो इसके लिए एड्रेस प्रूफ या किसी अन्य कागजात की जरूरत नहीं है। सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर इसे खरीदा जा सकता है। कंपनी ने पांच किलो गैस वाला यह सिलेंडर खासतौर पर उस वर्ग को ध्यान में रखकर उतारा है, जो परिवार से दूर अकेला रहता है। उन्होंने बताया कि देहरादून में ग्राहक इसे काफी पसंद करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440