दहेज में पांच लाख नगद व कार की मांग पूरी ना करने पर विवाहिता से मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

गोपाल मन्दिर, नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी रानी पुत्री नसीर अहमद सलमानी के अनुसार 5 जुलाई 2017 को विवाह होने के उपरांत उसका पति शादाब उर्फ शब्बू निवासी कोटद्वार रोड निकट मक्का मस्जिद खताड़ी थाना रामनगर, ससुर चांद मोहम्मद उर्फ चन्दा, सास खुरर्शीद जहां, ननद गुलफिशा, देवर शाहनवाज, सलमान, विवाहित ननद राबिया खातून निवासी काशीपुर, हुस्न बानो उर्फ शब्बो निवासी पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर हल्द्वानी कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। वह दहेज में पांच लाख नगद व कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर 24 मई 2018 को पति उसे मायके छोड़ गया। इस बीच वह किसी तरह ससुरालियों को समझा-बुझाकर 21 जुलाई को ससुराल गई तो उसे जान से मारने के इरादे से गैस कांड की घटना को अंजाम दिया गया और उसके साथ मारपीट कर बंधक बना लिया गया। जब उसने 21 मई 2019 को पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न और शुरू कर दिया। जब उसने 5 अक्टूबर 2020 को पुलिस हेल्प लाइन में फोन किया तो उसे व पति को खताड़ी चौकी में बैठा दिया गया। साथ ही कार्यवाही के बजाय उसे ससुराल भेज दिया गया। इस बीच कई बार उनकी काउंसिलिंग भी हुई, लेकिन ससुराली हरकतों से बाज नहीं आये। इसके बाद उसे पुनः ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440