पाँच युवकों ने की पुलिस कर्मी के पुत्र के साथ मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस कर्मी ने पांच युवकों पर उसके पुत्र व दोस्तों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में तैनात आनन्द बाग निवासी धर्मपाल सिंह ने कहा है कि बीती 7 जून को उसका पुत्र हरित कुमार सिंह अपने दोस्त वंश व कार्तिक के साथ गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर जा रहे थे कि तभी उन्हें गौरव साहू निवासी पर्वतीय मोहल्ला, रामपुर रोड, विमल, लक्की, आशीष शर्मा व इनके एक अन्य साथी ने रोक लिया। आरोप है कि उक्त युवक उसके पुत्र व दोस्तों से नशा करने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो पांचों मारपीट पर उतारू हो गये। जिसमें उसका पुत्र व उसके दोस्त बुरी तरह घायल हो गये। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रों के सपनों को उड़ान देगी धामी सरकार, 140 मेधावी विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का खर्च उठाएगी सरकार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440