रमजान माह में करें लॉकडाउन का पालन : अशोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने कहा है कि रमजान माह में भी लॉकडाउन का पालन करें और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा की सामुहिक नमाज और रोजा इफ्तारी नहीं होगी। सुबह और शाम को कम आवाज में साइरन बजेगा। जनपद स्तर पर डीएम और एसएसपी की अनुमति से कम वॉल्यूम पर अजान अता करने पर सहमति हुई है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज प्रदेश में कुल 42 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 327 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 2112 अभियोगों 9320 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 23360 वाहनों के चालान, 5104 वाहन सीज एवं 01.15 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440