खून साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बॉडी को सही तरीके से चलाने के लिे खून की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने के लिए स्वच्छ रक्त के संचरण की आवश्यकता होती है। वहीं कई बार विषाक्त पदार्थों की वजह से नसों में बहने वाला खून अशुद्ध हो जाता है। जिससे शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। गंदे खून के कारण फोड़े फुंसी, खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि इंसान को खून साफ रहे। इसी बीच आज हम आपको खून साफ करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।
तुलसी
तुलसी में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं। जो खून साफ करने में मदद करता है। खून में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर रक्त को साफ करने में यह काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप पानी में तुलसी की पत्तियों को उबालकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको कई फायदे मिलेंगे।
हल्दी
हल्दी में एंसीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए आप दूध या गुनगुने पानी में हल्दी मिक्स करके पिएं।
नीम
इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह खून में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट नीम की 6-7 पत्तियों को चबाएं। ऐसा करने से आपको कई फायदे मिलेंगे और इंफेक्शन से भी बचाव होगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440