घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु का खास ख्याल रखना चाहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिन्हें रात को सोने से पहले करने पर घर में सुख समृद्धि का वास होता है। तो चलिए जानते हैं कि इन उपायों से क्या होता है-

वास्तु की जानकार रचना मिश्रा के अनुसार घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पूजा-पाठ जैसे उपाय किए जाते हैं।

माना जाता है कि यदि कुछ छोटे छोटे वास्तु उपायों को किया जाए तो इससे घर में सुख-शांति, खुशहाली के साथ ही धन का भी आगमन होता है। इसके अतिरिक्त घर मां लक्ष्मी का वास भी होने के चलते घर से नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कि उन उपायों के बारे में जिन्हें रात को सोने से पहले करने के बारे में कहा जाता हैं।

यह भी पढ़ें -   UKPSC का बड़ा अपडेट: गलत एडमिट कार्ड रद्द, 29 अप्रैल को जारी होंगे नए प्रवेश पत्र

घी का दीपक मंदिर में जलाएं
सोने से पहले रात को मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि रोजाना दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ध्यान रहे मंदिर में कभी भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए।

जला लें थोड़ा सा कपूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला लें और इसका धुआं बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

दीपक सरसों के तेल का जलाएं
दक्षिण दिशा की ओर रात को सोने से पहले सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा में पितरों का वास माना जाता है। मान्यता के अनुसार दीपक जलाने से वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। वहीं यदि रातभर दीपक जलाना संभव न हो तो शाम के समय दीपक जलाएं और उसके बाद एक छोटा सा बल्ब इस दिशा में जलने दें।

यह भी पढ़ें -   जंगल किनारे रहें सावधान: टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो की मौत, प्रशासन अलर्ट

मुख्य द्वार पर ये करें
रात को सोने से पहले घर का मुख्य द्वार को साफ कर लेना चाहिए। इस समय तक घर के मुख्य द्वार के सामने से जूते-चप्पल हटा देने चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं।

इन्हें साफ करके सोएं
वास्तु में घर के हर कोने को बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार घर का ईशान कोण और उत्तर दिशा को रात के समय साफ करके सोना चाहिए, इसका कारण ये है कि इन कोनों में धन के देवता यक्षराज कुबेर का वास माना जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440