हल्द्वानी में वन कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौला रेंज में वन विभाग के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय वनकर्मी मोहन सिंह संभल, जो जू परिसर में रहते थे, रविवार शाम अपनी पत्नी से कद्दू की सब्जी बनाने को कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जब वह नहीं मिले, तो परिजनों ने गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को सूचित किया।

इसके बाद वन विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान मोहन सिंह का शव जंगल में एक पेड़ की मोटी टहनी से लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा, 10 अक्टूबर को रहेगी सर्वपितृ अमावस्या

इस घटना से वन विभाग और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440