समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने भाजपा पर कोरोना कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत अन्य नेताओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। यहां जारी एक बयान में पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बचाव के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करना सभी का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि सरकार-प्रशासन के नियमों का सत्तारूढ़ भाजपा ही लगातार उल्लंघन कर रही है। कहा कि विपक्षी कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों व आमजन पर नियमों के उल्लंघन पर तो मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा के लिए कोई नियम-कानून नहीं बनाए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जोशी ने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए यह लगता है कि शायद भाजपा को उत्तराखंड व केंद्र में अपनी विफलताओं का एहसास हो गया हैं। इसलिए पूरे देश के साथ कोरोना से जंग लड़ने के लिए आने के बजाय भाजपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए राजनीतिक कार्यक्रमों व चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। कहा कि कई बार ऐसे मौके आये जब सरकार को ही क्वारंटीन होना पड़ा, लेकिन वर्तमान में सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष समेत पूरी सरकार ही क्वारंटीन है। जो सरकार की विफलताओं को साफ दर्शाता है और भाजपा की बेचौनी को उजागर करता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


