एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगा पार्टी की एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी युवा इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके साथ डरा धमका कर अवैध संबंध बनाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला का कहना है कि तरूण साह ने वर्ष 2018 में संबंध बनाए और उसके बाद से वह लगातार उसे डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता आया है। 2019 में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। आरोप है वह शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देता था। महिला ने आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायिनी की जाने पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440