तीन दिन के उत्तराखण्ड भ्रमण पर आ रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 अप्रैल से तीन दिन के उत्तराखण्ड भ्रमण पर आ रहे हैं। अपने भ्रमण के दौरान वे राजभवन में भी प्रवास करेंगे। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का भी आयोजन किया गया है। 15 एवं 16 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहेंगे।

अपने भ्रमण के दौरान श्री कोविंद 14 अप्रैल को गढ़ी कैंट देहरादून में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड़कर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इस मूर्ति के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की इस मूर्ति के छोटा होने की बात अपने परिसहाय से की गयी।

इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल मूर्ति के जीर्णाेद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया गया। अध्यक्ष कैंट बोर्ड एवं सीईओ कैंट बोर्ड ने मूर्ति के आकार को बढ़ा करने के साथ ही जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल के चार सदस्य गिरफ्तार

इसके बाद राज्यपाल द्वारा अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान उक्त मूर्ति के नये स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया गया जिस पर भावुक हो गए और उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा का पलटवार, धामी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का ऐलान

Former President Ram Nath Kovind coming on a three-day visit to Uttarakhand

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440