चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत एक शराब तस्कर को चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पनचक्की तिराहे के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर अमन पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440