भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, एक ही भूमि को दो लोगों को बेचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। फर्जीवाड़ा कर एक ही भूमि को दो लोगों को बेच दिया गया। धोखाधड़ी का पता पीड़ित को तब चला, जब वह निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौजाजाली निवासी शंकर लाल पुत्र राम प्रसाद के अनुसार उसने एक वर्ष पूर्व मंडी के पास नैनीताल निवासी पंकज सिंह पुत्र एसके सिंह से एक प्लाट खरीदा। जिसकी कीमत भी उसने लाखों रूपये अदा कर दी। इसके कुछ समय बाद जब वह प्लाट में निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचा तो वहां किसी और का कब्जा था। उसने जब कब्जाधारक से वार्ता की तो पता चला कि उक्त प्लाट पंकज सिंह द्वारा उसे भी बेचा गया है। इस पर उसे जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। उसने पंकज सिंह से प्लाट अथवा रकम वापस देने को कहा, लेकिन इससे पंकज ने साफ इंकार कर दिया। इस पर उसने पुलिस की शरण ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440