समाचार सच, हल्द्वानी। बैंक में बंधक भूमि को धोखाधड़ी से बेचने को लेकर बैंक प्रबंधक की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
द कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक, नवीन मंडी बरेली रोड (The Kurmanchal Nagar Sahakari Bank) के प्रबंधक सुनील कुमार (Manager Sunil Kumar) द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि मैसर्स पार्वती एसोसियेटस के संचालक सुमित रावत पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी ग्राम हरिपुर पूर्णानन्द बरेली रोड हल्द्वानी ने अपनी भूमि को बैंक में बंधक रख ऋण लिया था। लेकिन ऋण अदायगी नहीं की गई। जिसके चलते यह धनराशि वर्तमान में 64.37 लाख हो गई है। आरोप है कि सुमित ने धोखाधड़ी कर बैंक में बंधक भूमि का सौदा तय कर दिया। इस भूमि की रजिस्ट्री राकेश कुमार सिंह पुत्र वेद रतन सिंह निवासी ग्राम देवलचौड़ खाम, बलवीर श्रीवास्तव पुत्र वेद राम श्रीवास्तव निवासी 183, टनकपुर रोड वार्ड नम्बर- 4 व रेखा भट्ट पत्नी कैलाश चन्द्र भट्ट निवासी मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड के नाम कर दी गई। कहा गया है कि भूमि विक्रेता, गवाहों और भूमि खरीदने वालों ने साजिश रचकर बैंक में बंधक भूमि का सौदा किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
Fraudulently sold the land mortgaged in the bank, the bank manager filed a complaint with the police
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















