सहकारिता मंत्री की बड़ी पहल, तीसरी बार सीएम रिलीफ फंड में किया आर्थिक सहयोग

खबर शेयर करें

सीएम त्रिवेंद्र की मंत्री परिषद के सबसे सक्रिय मंत्री हैं डाॅ धन सिंह रावत

समाचार सच, देहरादून। सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ धन सिंह रावत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंत्री परिषद के सबसे सक्रिय मंत्री हैं। सहकारिता मंत्री डाॅ धन सिंह रावत इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वाइरस (कोविड-19) से निपटने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ डटे हैं। वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी डाॅ धन सिंह रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह को निराश नहीं किया और तीन पर मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता धनराशि जुटाई।

सहकारिता मंत्री आज भी राज्य सहकारी संघ की ओर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को 11 लाख का चैक सौंपा। इसके अलावा उन्होंने 2 लाख 58 हजार का चैक भी सीएम को सौंपा जो कि राज्य सहकारी संघ के कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन के वेतन से दिया गया। सहकारिता मंत्री डाॅ धन सिंह रावत द्वारा आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से प्रदेश में कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन से उपजे संकट पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन किया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने राज्य सहकारी संघ की ओर 11 लाख तथा सहकारी संघ के कर्मचारियों द्वारा 2 लाख 58 हजार 500सौ रूपये की आर्थिक मदद का चैक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। इस दौरान डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग इस संकट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

उन्होंने कहा कि विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कम में जुटा है। गौरतलब है कि सहकारिता मंत्री ने तीसरी बार मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता धनराशि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपी। इससे पूर्व उन्होंने 1 करोड़ 21 लाख तथा 25 लाख 54 हजार रूपये की सहायता राशि का सहयोग सीएम रिलीफ फंड में किया। अब तक सहकारिता मंत्री द्वारा डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि का सहयोग रिलीफ फंड में किया जा चुका है। जो कि प्रदेश के किसी भी मंत्री का सीएम रिलीफ फंड में सर्वाधिक योगदान है। वहीं इस मौके पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष बृज भूषण गैरोला, देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पीएम केयर्स फंड के लिये प्रदान की धनराशि

देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बृज भूषण गैरोला अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ ने 11 लाख रुपए, श्री एल डी सिंघल, अध्यक्ष, जय भगवान एजुकेशनल सोसायटी रामपुर (शंकरपुर) देहरादून ने 2 लाख 51 हजार रुपए, ठेकेदार एसोसिएशन, नगर निगम देहरादून ने 1 लाख रुपए, श्री सुरेश कुमार, हिमालया सब्जी भंडार निरंजनपुर मंडी देहरादून ने 51 हजार रुपए, श्री राधे श्याम जोशी न्यू रोड देहरादून ने 51 हजार रुपए, श्री हरबंस कपूर, विधायक कैंट ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महानुभावों के माध्यम से 34 हजार 8 सौ 2 रुपए, श्री रिपुदमन सिंह रावत, उपाध्यक्ष, पेयजल अनुश्रवण समिति उत्तराखंड ने 15 हजार रुपए, श्रीमती गायत्री नेगी पत्नी श्री मंगल सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम गुड़ियानी, चमोली ने 10 हजार रुपए, श्री उमा नरेश तिवारी, डीएल रोड देहरादून ने 1 हजार 1 सौ रुपए, मोहन लाल विरमानी, प्रांतीय सचिव भारतीय योग संस्थान, न्यू सर्वे रोड देहरादून ने 1 हजार 1 सौ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एवं 62 हजार 1 सौ रुपए पीएम केयर्स फंड हेतु एवं श्री शिशु बिष्ट डीएल रोड देहरादून ने 1 हजार रुपए की धनराशि पीएम केयर्स फंड हेतु प्रदान की है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

इसी प्रकार कल कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन उत्तराखंड ने 8 लाख 51 हजार रुपए, फार्मा एसोसिएशन कुमायूं मंडल उत्तराखंड ने 3 लाख 11 हजार रूपए, श्री कुंदन सिंह नेगी प्रबंध निदेशक ब्रिड़कुल उत्तराखंड ने ब्रिड़कुल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन से 1 लाख 51 हजार रुपए, श्री राज कॅवर, अंबर बिला – 99 बी. राजपुर रोड 1 लाख 11 हजार रुपए, श्री अजय गोयल, प्रेसिडेंट एस.जे.ए एल्यूमिनी, एसोसिएशन जनपद देहरादून ने 1 लाख रुपए, श्री अनिल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने 50 हजार रुपए, मैसर्स कुमार स्वीट शॉप, घंटाघर, देहरादून ने 50 हजार रुपए, श्री सोम सिंह चौहान, हरिद्वार ने 35 हजार रुपए, श्री महेंद्र प्रसाद गुप्ता, 55, चमन विहार निरंजनपुर, देहरादून ने 21 हजार रुपए, श्रेया फार्माक्यूटिकल, भगवानपुर, हरिद्वार ने 21 हजार रुपए, श्रीमती दिव्या सिंह पत्नी श्री संजीव सिंह पूर्व जनसंपर्क अधिकारी ने 11 हजार रुपए, श्री नेलसन कुमार अरोड़ा, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून ने 5 हजार रुपए, आशीष बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर ने 1 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एवं 51 हजार रुपए पीएम केयर्स फंड एवं मैसर्स प्रकाश सीड्स, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर ने 50 हजार रुपए की धनराशि पीएम केयर्स फंड हेतु सौंपी थी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440