उत्तर प्रदेश में और बढ़ाया लॉकडाउन, इस तारीख तक रहेगा आंशिक कोरोना कर्फ्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूपी। कोरोना कहर के चलते यूपी में लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया गया है। शासन ने रविवार (9 मई, 2021) को एक समाचार एजेंसी को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी में 17 मई तक के लिए आंशिक कोरोना कफ्यू लागू किया जाता है।
इसी बीच, खबर है कि योगी सरकार ने हेल्थ केयर वर्कर्स को लेकर बड़ा फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूबे में कोरोना ड्यूटी पर मरने वालों के परिजन को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। दरअसल, सूबे में मौजूदा कोरोना कर्फ्यू सोमवार यानी 10 मई की सुबह 10 बजे तक अमल में रहेगा। यह खत्म होता, इससे पहले ही योगी सरकार ने इसे हफ्ते भर के लिए और बढ़ा दिया। चूंकि, प्रदेश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मामले ढाई लाख के पार हैं, जबकि कोरोना का पीक भी आईआईटी (कानपुर) मॉडल के हिसाब से 20 मई के आसपास रहेगा।
ऐसे में साफ मालूम पड़ता है कि सरकार स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि जो जहां है। वहीं रहे। इससे कोरोना संक्रमण भी नहीं फैलेगा और मौजूदा कोरोना के वायरस की चेन भी टूट सकेगी। हालांकि, बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं और सुविधाओं की छूट रहेगी। मसलन दवा की दुकानें खुलती रहेंगी। अस्पताल सामान्य तरीके से काम करेंगे। वहीं, टीकाकरण भी अपनी जगह चलता रहेगा।
कोरोना पर क्या है बता दें कि देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह नौ बजे के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए। अब देश में कुल केसों की संख्या बढ़कर 2,22,96,414 हो गई। वहीं, 4,092 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,42,362 हो गई, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: कुशग्रहणी अमावस्या आज, जानें 10 सितंबर 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440