गणेश पूजन के साथ रामलीला का हुआ शुभारम्भ, कल होगा नारद मोह, रावण जन्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 144 साल पुरानी श्री रामलीला का शुभारम्भ गणेश पूजन के साथ किया गया, कल रामलीला मंचन में नारद मोह व रावण जन्म दिखाया जायेगा।श्रीरामलीला संचालन समिति 2023 द्वारा रामलीला के प्रथम दिन श्री गणेश जी के पूजन के साथ शुभारंभ कर दिया गया। गणपति पूजन व्यास मंच से पंडित पुष्कर दत्त शास्त्री जी द्वारा कराया गया। भगवान गणपति के पूजन में हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश और नगर मजिस्ट्रेट एवम रामलीला कमेटी की रिसीवर श्रीमती रिचा सिंह तथा नगर के तमाम सामाजिक संगठन तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिसमें मुख्य रूप से भोलानाथ केसरवानी, आलोक शारदा, राजीव जायसवाल, प्रदीप बिष्ट, रीतेश जोशी, नीमा अग्रवाल तथा रामलीला संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य पीवी गुणवंत, वेद प्रकाश अग्रवाल, विवेक कश्यप, भवानी शंकर नीरज, अतुल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, तनुज गुप्ता, दिन की लीला के प्रबंधक अमित जोशी, साकेत अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, प्रदीप जनौटी, विजय भट्ट, अनुभव गोयल, अतुल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल अग्रवाल द्वारा किया गया। कल श्रीरामलीला संचालन में नारद मोह तथा रावण जन्म की लीला का मंचन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

इससे पूर्व संचालन समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद, वैश्य महासभा इसके अलावा नगर की तमाम प्रतिष्ठित संस्थाएं गो ग्रीन गो क्लीन, विश्व हिंदू परिषद, देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन, युवा वैश्य महासभा, राष्ट्र सेविका समिति, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, बजरंग दल तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामलीला संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट बिन्देश गुप्ता ने सभी धर्म प्रेमी जनता से आह्वान किया कि रामलीला संचालन से संबंधित कार्य सभी संस्थाएं एवम उपस्थित रामभक्त जनता मिलकर श्रीरामलीला के संचालक को संपन्न करवाएंगे। बैठक को रामलीला संचालन समिति के सदस्य विनीत अग्रवाल ने संचालित किया।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए सदस्य मनोनीत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440