समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर भारतीय घर में पूजा स्थल पर गंगाजल अवश्य रखा होता है। हिंदू धर्म में गंगाजल बेहद पवित्र जल माना जाता है। ऐसे में बता दें कि यदि गंगाजल से कुछ उपाय किए जाएं तो इससे बेहतरीन परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जी हां, आज का हमारा लेख उन्हीं उपायों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गंगाजल के ऐसे कौन से उपाय हैं जो जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे।
गंगाजल से करें ये उपाय
- हिंदू मान्यताओं के अनुसार घर में गंगाजल रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं मोक्ष के द्वार भी खुल जाते हैं। इससे अलग यदि शिवलिंग पर रोज गंगाजल चढ़ाया जाए तो इससे शिवजी भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं।
- यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो ऐसे में बता दें कि पीतल के लोटे में साधारण जल भरें और उसमें गंगाजल की 11 बूंदे डालें। अब 5 बेलपत्र के पत्ते शिवजी को अर्पित करें और उस जल को भी चढ़ाएं। ऐसे 40 दिन करें. इससे सफलता मिलेगी।
- यदि आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप पीतल के लोटे में गंगाजल भरें और घर के उत्तर पूर्व कोने में रख दें। अब लोटे के मुंह पर लाल कपड़ा ढक दें। ऐसा करने से कर्जे से राहत मिल सकती है।
- बीमारियों को दूर करने में भी गंगाजल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप रविवार और मंगलवार के दिन गंगाजल को पूरे घर में छिड़कें। इससे स्वस्थ रहा जा सकता है।
- यदि आप अपनी बेटी की शादी करवाना चाहते हैं या विवाह की अड़चनों को दूर करना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से नहाने के पानी में गंगाजल के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाएं। 21 दिन तक ऐसा करने से जल्दी विवाह के योग बन सकते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




