10 हजार का इनामी गैंगस्टर ‘गन्नू’ गिरफ्तार, लंबे समय से फरार आरोपी को रुद्रपुर से दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी और अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर इनामी एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू मूल रूप से ऊधमसिंहनगर जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसे बीती 19 मई को रुद्रपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आज कुमाऊं में मनाया जा रहा सातू का पर्व, महिलाओं ने की गौरी-महेश्वर की पूजा; कल होगा आठू का व्रत और प्रतिमा विसर्जन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ बनभूलपुरा, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सातू के व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440