हल्द्वानी मटर गली के व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री का निधन, व्यापारियों में शोक की लहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के मटर गली के व्यापारी एसोसिएशन के महामन्त्री पंकज गुप्ता का बीते दिवस लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने हल्दवानी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इधर इस खबर से व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गयी। इधर आज रविवार को व्यापारियों ने आधे दिन मटरगली बाजार बंद रखकर उनको श्रद्धाजंलि दी।

इधर शोक सभा के दौरान मटरगली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने कहा हमने अपने बीच का कर्म जुझारू मिलनसर भाई स्वरूप एक व्यापारी नेता खो दिया है जिसकी भरपाई अब नहीं हो सकती।
इस मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, मोइन बाबा, प्रेम चौधरी, अतुल गुप्ता, सरफराज हुसैन, जाकिर हुसैन, सौरभ सिंघल, अनिल गुप्ता,मुकुंद गुप्ता,राकेश, मनोज साहू, मोहम्मद आरिफ, घाट पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सुमित हृदयेश, डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, भुवन आर्य,त्रिलोक बनौली, अमरजीत सिंह चड्ढा,सुरजीत सिंह नरूला, बलवंत पाल, जाकिर हुसैन सिद्दीकी, हेमंत सिंह बगड़वाल, गोविंद बगड़वाल, विक्की शाह, मनोज जयसवाल, इंदर राणा, कमलेश बोरा, अजय वर्मा, सतीश कश्यप, निशित शर्मा, त्रिलोक गुप्ता आदि व्यापारी व नेतागण शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440