युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
थाना कैंट को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतका की पहचान माही थापा पुत्र विनोद थापा निवासी 382 गढ़ी कैंट उम्र 14 वर्ष के रूप में हुई। मृतका के संबंध में जानकारी करने पर उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतका केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आठवीं की छात्रा थी तथा आज प्रातः उसके द्वारा अपने कमरे में फांसी लगा ली। मृतका के पिता सर्वे ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं तथा मृतका उनकी दो पुत्रियो में से छोटी थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार की सौगातः ₹6 लाख का फ्लैट सिर्फ ₹3 लाख में, उत्तराखंड के 1872 परिवारों को मिलेगा घर, जानिए पात्रता और शर्तें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440