युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, मां ने लगाया युवक पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवारजनों ने युवक पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी महिला के अनुसार उसकी 18 वर्षीय पुत्री 21 नवम्बर की दोपहर अचानक घर से लापता हो गई। उसकी ढूंढ खोज की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच परिजनों को पता चला कि उसकी पुत्री को धारानौला अल्मोड़ा निवासी शुभम पुत्र स्व. नरेश बहला-फुसला कर घर से ले गया है। महिला के अनुसार पूर्व में भी आरोपी इस तरह की हरकतें कर चुका है। उसने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ युवती को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440