ग्लिसरीन है बड़ी काम की चीज जाने इसके फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ग्लिसरीन को गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगाने पर त्वचा मुलायम हो जाती है और साथ ही साथ त्वचा भी निखर जाती है।

-गुलाब जल के साथ ग्लिसरीन को अच्छे से मिक्स कीजिये और इस मिश्रण को रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाये इससे आपके चेहरे का रुखापन चला जाएगा और चेहरे पर निखार आ जाएगा। इस मिश्रण को 10 मिनट तक मसाज करने से त्वचा मे नई जान आ जाती है और त्वचा मुलायम भी हो जाती है ।

  • गुलाब जल और ग्लिसरीन के मिश्रण को को सप्ताह मे ३ बार लगाइए और मसाज कीजिए मसाज करने से त्वचा मे जो धूल के कण होते हैं वो बाहर निकल जाता है। इस मिश्रण का मसाज करने से रक्त का संचार अच्छे से होता है और चेहरे पर झुर्रियां भी नही पड़ती है। इस मिश्रण के उपयोग से दाग धब्बे हट जाते है और चेहरा चमकने लगता है। तो इस मिश्रण का उपयोग एक बार करके जरूर देखिये ।
यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

ग्लिसरीन का उपयोग त्वचा मे नई जान भरने के साथ साथ इसका का उपयोग ओषधि के रूप मे भी किया जाता है। तो ग्लिसरीन का उपयोग ओषधि के रूप मे किस तरह उपयोग किया जाता है ये भी जान लेते हैं ।

जलने पर –
यदि कभी आपके शरीर का अंग जल जाता है तो उस पर ग्लिसरीन लगाइए क्योंकि जले हुये अंग पर ग्लिसरीन लगाने से जलन कम होती है साथ ही साथ जले हुये भाग पर छाले भी नही पड़ते है।

यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

टॉन्सिल के सूजन को कम करने के लिए
जब हमे खांसी होती है हमारे गले के टॉन्सिल बढ़ जाते हैं और गले मे दर्द होने लगता है तब हमे गरम पानी मे गिलसरीन मिलाकर कूला करना चाहिए । ऐसा करने से बढ़ा हुआ टॉन्सिल कम हो जाता है साथ ही साथ गले का दर्द भी कम हो जाता है।

थकावट होने पर

  • यदि ग्लिसरीन लगाया जाए तो हमे बहुत राहत मिलती है हमारी थकावट दूर हो जाती है ।
  • यदि आपकी त्वचा फटने लग जाए तो ग्लिसरीन लगाइए इससे त्वचा मे नई जान आने के साथ साथ त्वचा मुलायम भी होती है ।
  • यदि नाखून को गिलसरीन से साफ किया जाए तो नाखून भी चमकने लगते है और नाखून का पीलापन दूर हो जाता है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440