इधर से जाएं! हल्द्वानी ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आज घर से निकलने से पहले जान लीजिए रूट डायवर्जन

खबर शेयर करें

समाचार सच, Haldwani news। शुक्रवार को हल्द्वानी रोड़वेज चौराहा से कालाढुंगी चौराहा तक वृक्षों के कटान कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान रहेगा। यह डायवर्जन प्लान 16 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह है डाइवर्जन प्लानः
-पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहनों को नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला रोड़ होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन-
-तिकोनिया से वर्कशाप लाईन होते हुये ताजचौराहा होते हुये गौलापुल से अपने गन्तव्य को जायेगे।
-नैनीताल कॉपरेटिव बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा से जेल रोड़ होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में अफसरों की समीक्षा बैठक में DM का सख्त संदेश, बोले-31 अक्टूबर तक बजट खर्च करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

-रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली एवं रामपुर रोड़ ओर जाने वाले समस्त प्रकार की बसें रोड़वेज पूर्वीगेट से ताज चौराहा होते हुये गौलापुल से अपने गन्तव्य को जायेगे।
-रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से संचालित होने वाली इन्टर सिटी बसे रोडवेज से नैनीताल बैक होते हुये, अल्मोड़ा अर्बन बैंक से अपने गन्तव्य को जायेगे।
-नैनीताल बैंक तिराहा से सिन्धी चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सीएम धामी ने भूरि वाले महाराज को दी श्रद्धांजलि, बोले- सद्गुरु की कृपा से ही मिलती है ऐसे संतों की शरण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440