सरकार ने किया जिला स्तरीय व्यापार मित्र का गठन, हल्द्वानी के मुकेश बने व्यापारी मित्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन द्वारा करदाताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं व्यापारी सम्बन्धी कठिनाइयों के निराकरण के लिए जिलास्तरीय गठित व्यापार मित्र में हल्द्वानी के मुकेश धींगड़ा को नामित किया गया है।

सूक्षम, लघु, एवं मध्यम उद्यम विभाग ने करदाताओ की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं व्यापार संबंधी कठिनाइयों के निराकरण एवं राजस्व संग्रह में करदाताओ का सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय व्यापार मित्र का गठन करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें प्रमुख उद्योगपति एवं व्यापारी संगठनों के 25 प्रतिनिधि एवं मुख्य अधिवक्ता संघों के 10 प्रतिनिधियों को नामित किया गया है। जिसमें देवभूमि युवा व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराचंल पंजाबी महासभा के नगर महामंत्री एवं नगर निगम में पार्षद मुकेश धींगड़ा को नामित व्यापार मित्र घोषित किया है। व्यापार मित्र बनने पर मुकेश धींगड़ा ने कहा कि शासन द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहान करते हुए व्यापारी हितों में कार्य करूंगा।

यह भी पढ़ें -   रामनगर का गर्जिया मंदिर 30 मई तक बंद! दर्शन पर रोक, आखिर क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440