सरकार ला रही हैं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के लिए ये योजना…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के लिए पेंशन योजना ला रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के निर्देश पर विभाग मसौदा तैयार कर रहा है। इसमें एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाओं को छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं देने पर भी विचार हो रहा है।

अब जल्द ही यह मसौदा कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। उत्तराखंड में एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं की संख्या 11 है। अब सरकार इनके सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाने जा रही है। इसके तहत एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को पेंशन देने की योजना है। महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग इसका मसौदा तैयार कर रहा है। इस योजना का मसौदा लगभग तैयार है। इसमें एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को छह हजार रुपये प्रति माह पेंशन के साथ ही उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं देने के प्रविधान प्रस्तावित किए जा रहे हैं।

महिला सशक्तीकरण राज्यमंत्री आर्य ने कहा कि इसके पीछे की मंशा एसिड अटैक सर्वाइवर को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। पेंशन दिए जाने से ऐसी महिलाओं को काफी हद तक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पेंशन और सुविधाएं देने का मसौदा अगली कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। पेंशन की राशि कितनी रखी जानी है, कैबिनेट ही इस पर मुहर लगाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440