होटल व शादी विवाह व्यवसायियो की भी सुध ले सरकार: वर्मा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने उत्तराखण्ड प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के होटल व्यवसायियों का दर्द समझने का प्रयास करें। पूरे प्रदेश में हजारों होटल व्यवसायियों का व्यापार चौपट हो गया है एवं होटल स्वामियों के द्वारा उनके होटल का रखरखाव के खर्च व कर्मचारियों को वेतन देना भी भारी पड़ रहा है और अभी पर्यटन को पटरी पर लाने में बहुत समय लगेगा।
सरकार को होटल व्यवसायियों की परेशानियों व वित्तीय संकट को ध्यान रखता हुए सरकार की ओर से राहत देने की घोषणा करनी चाहिए व राहत पैकेज के रूप में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए उनके द्वारा लिये गए बैंक लोन के ब्याज को माफ करना तथा उक्त अवधि के लिए कर्मचारियों के वेतन को राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाना चाहिए एवं व्यवसायिक बिजली व पानी के बिलों को माफ करते हुए सभी प्रकार के लाइसेंस इत्यादि का निशुल्क नवीनीकरण वर्ष 2021-22 तक वैध किया जाना चाहिए।
वहीं सरकार को प्रदेश के शादी बारात व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों की मांगो पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर व्यवसायिक हितांे मे निर्णय लिया जाना चाहिए। हमारे संगठन का एक शिष्टमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अनिल गोयल जी के नेतृत्व मे शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिल कर अपनी माँगो को उनके समक्ष रखेंगे।
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड अपने प्रदेश के होटल एवं शादी बारात व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों की मांगो के समर्थन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440