लॉकडाउन के बजाए ठोस कार्ययोजना बनाये सरकार – प्रशासन: कुंवर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा है कि सप्ताह में दो दिन बाजार बन्द करने से महामारी पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। यहां ऑनलाइन बैठक में उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने तब भी अपनी दुकानें महीनों बन्द रखी जब एक भी कोरोना केस नहीं था। लेकिन आज लोगों के पास रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। सरकार व जिला प्रशासन दोनों ही लॉक डाउन के बजाय कोई ठोस कार्ययोजना बनाने में विफल रहे हैं। यही कारण रहा कि इधर बाजार चौपट होता गया, उधर केस बढ़ते गए। कुंवर ने व्यापार मंडलों को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि व्यापार मंडलों को यह गलत फहमी है कि बाजार उनके इशारे में खुलता और बन्द होता है। जबकि बाजार तो पुलिस के डंडे के बल पर संचालित होता है। यह व्यापार मंडलों की फूट का ही परिणाम है। प्रशासन इसी फूट का लाभ उठाता रहा है। कहा कि अधिकांश व्यापारी नेताओं का थोक किराना का काम है, उनका माल खूब बिका। लेकिन इस सबकी मार छोटे दुकानदारों पर पड़ी। उन्होंने कहा कि व्यापारी व दुकानदार अब किसी की सुनने की हालत में नहीं है। उसका धंधा चौपट हो गया है उसे तो राहत चाहिए। इस पर एक होकर लड़ने की आश्यकता है। अगर व्यापार मंडलों का यही रवैया रहा तो उनकी हालत खराब होगी और कोई भरोसा भी नहीं करेगा। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने एक स्वर में सरकार से अब कारोबार बन्द करने की बजाय कोई ठोस योजना बनाने की मांग की।
ऑनलाइन बैठक मै प्रदेश महा मंत्री राजकुमार केसरवानी, यातायात नगर प्रभारी नरेंद्र भौर्याल, होटल पर्यटन उद्योग के संयोजक आंनद सिंह दर्मवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक विकल बावड़ी, मुकेश बेलवाल, आफताब हुसैन, जीवन सिंह कार्की, विनोद गोयल, हरजीत चड्ढा, घनश्याम वर्मा, जगमोहन चिलवाल, विनोद दानी, हर्ष जलाल, संदीप पाण्डेय, रमेश जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, अतुल गुप्ता, कमल मेहरा ने भाग लेते हुए एक स्वर मै कहा कि सरकार अब कारोबार बन्द करने के बजाय कोई योजना बनाए जिससे व्यापारी समाज का हित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440