दादी नानी के असरदार घरेलू नुस्खे, जो सेहत समस्या होने पर बड़े काम आएंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कई छोटी-मोटी सेहत समस्याएं तो ऐसी हैं जिनके लिए अक्सर लोग डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, क्योंकि इन्हें तो कई बार घरेलू उपायों से ही ठीक किया जा सकता हैं। आइए, हम आपको बताते हैं ऐसे घरेलू नुस्खे जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और सेहत समस्या को तुरंत आराम देने में सहायक हैं –

1 गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं। फौरन आराम होगा।

2 प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना बंद हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति का समर्पण सम्मान समारोह, समाजसेवा में योगदान देने वाली 15 हस्तियां सम्मानित

3 सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।

4 हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर

5 ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।

6 प्याज का रस लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।

7 यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440