भाषण, कविता और कुमाऊंनी संबोधन से गूंजा ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल, बच्चों ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- नीरू भल्ला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रीनवुड ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और देशप्रेम का शानदार प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण से शुरू हुए कार्यक्रम में भाषण, कविता, समूहगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के संबोधन विशेष आकर्षण रहे। कक्षा 4-बी की उन्नति तिवारी ने हिंदी में और कक्षा 6-ए के प्रयुष पटेल ने अंग्रेजी में स्वतंत्रता दिवस पर विचार रखे। वहीं कक्षा 9 के गर्वित दरमवाल ने कुमाऊंनी भाषा में संबोधन देकर स्थानीय संस्कृति और मातृभाषा की खूबसूरती को मंच पर जीवंत कर दिया।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, बोले- चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने आकर्षक पॉम-पॉम ड्रिल प्रस्तुत कर समारोह में जोश भर दिया। इसके बाद समूह गीत की प्रस्तुति ने माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया। कक्षा 6-ए की छात्रा मनविका पवार ने देशभक्ति से ओतप्रोत हिंदी कविता प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। वहीं लक्ष्मण कोश्यारी और मधुसुदन ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में देशभक्ति और तकनीक का संगम, तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया परिसर

समारोह के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सम्मान केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, जिम्मेदारी और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440